चिल्हर की किल्लत दूर करने व ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने चैम्बर ने की मांग

खरसिया (वनांचल न्यूज़)। चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा नगर में हो रही समस्याओं को देखते हुए संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया। नगर की दो प्रमुख समस्या इन दिनों आमजन को खासा परेशान कर रही है। नगर के व्यापारियों को चिल्हर 5, 10 व 20 रुपये के सिक्के और 10 और 20 के नोटो की कमी से व्यापारीगण झूझ रहे है। वही सिक्के और नोट की कमी की वजह से व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल (मंडी) ने एसबीआई के प्रबंधक से मिल ज्ञापन दिया और निवेदन किया उक्त विकराल समस्या से जल्द निजाद दिलाने व्यापारियों को सिक्के और 10, 20 के नोटो का वितरण जल्द करने की कृपा करें।वही दूसरी समस्या रायगढ़ चौक में ट्रेफिक व्यवस्था की है जहां से भारी वाहनों का आवागमन लगातार हो रहा। चैंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया रायगढ़ एसपी शशिमोहन सिंह को पत्र के माध्यम से अवगत करवाते हुए मांग की है खरसिया के रायगढ़ चौक से भारी वाहनों का आवागमन निरंतर बना हुआ है। आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है, महात्मागांधी रायगढ़ चौक में ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था सहित ट्रैफिक पुलिस की भी व्यवस्था की जाय जिससे होने वाले हादसे को रोका जा सके। जिसकी प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी और मुख्यनगर पालिका अधिकारी खरसिया को प्रेषित की गई है। जनहित में होने वाली समस्याओं के निवाकरण के लिए चैम्बर के प्रदेश उपाध्यक्ष लगातार सक्रियता के साथ कार्य करते आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *