खरसिया (वनांचल न्यूज़)। श्री शंकराचार्य पब्लिक स्कूल के परीक्षा परिणामों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि यहाँ सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि उत्कृष्टता की परंपरा गढ़ी जाती है। विद्यार्थियों के शानदार रिजल्ट्स और टॉप पोजीशन ने पूरे क्षेत्र में स्कूल का नाम रोशन किया है।
स्कूल की सबसे बड़ी ताकत इसकी उच्चस्तरीय शिक्षण व्यवस्था और अनुभवी फैकल्टी है। देश के अलग-अलग राज्यों से आए शिक्षक अपने अनुभव और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। यही कारण है कि यहाँ के विद्यार्थी न सिर्फ अच्छे अंक ला रहे हैं, बल्कि कॉन्सेप्ट क्लियरिटी और आत्मविश्वास में भी आगे हैं।
इस सफलता के पीछे स्कूल का मजबूत और दूरदर्शी मैनेजमेंट प्रमुख भूमिका निभा रहा है।
ट्रस्टीगण का सतत सहयोग, व्यवस्थित प्रबंधन और टीम की एकजुटता ने स्कूल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। प्रिंसिपल के मार्गदर्शन के साथ-साथ मैनेजमेंट की सक्रियता ने शिक्षण स्तर को लगातार बेहतर बनाया है, जिससे हर छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।
स्कूल का माहौल भी विद्यार्थियों के लिए बेहद अनुकूल और प्रेरणादायक है। अनुशासन, सकारात्मक वातावरण और पढ़ाई के प्रति समर्पण बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यही वजह है कि यहाँ के छात्र हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
सीबीएसई के 10वी का रिजल्ट में अनिष्का राठौर ने 94 प्रतिशत, आदर्श अग्रवाल ने 89 प्रतिशत वही आर्यन राठौर ने 84 प्रतिशत के साथ अपना व स्कूल का नाम रोशन किया है।
वही मैनेजमेंट ने भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने और शिक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने का संकल्प दोहराया है।
शंकराचार्य स्कूल का बेहतरीन रहा परीक्षा परिणाम, 10 वी में अनिष्का ने किया टॉप
