*शोक समाचार*

रायपुर। बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के पूज्य पिता श्री व्यास नारायण शर्मा का आज 16 अगस्त 2026 को निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे श्रीमती निरंजना शर्मा के पति एवं श्री शुभांक शर्मा के पिता थे।उनकी अंतिम यात्रा दिनांक 17 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे निज निवास क्लब पारा बालेसर रोड महासमुंद से महासमुंद मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
00 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया :- छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा जी के पूज्य पिताजी श्री व्यास नारायण शर्मा जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
00 मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शोक जताते हुए ट्वीट कर लिखा कि :- छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा जी के पूज्य पिताजी श्री व्यास नारायण शर्मा जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनके निधन से मन अत्यंत व्यथित है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
ॐ शांति!
