BREAKING NEWS : चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के मद्देनजर रायपुर जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया

00 कलेक्टर ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया आदेश

00 संभावित भारी बारिश, तेज हवाओं एवं प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन का एहतियाती कदम

रायपुर (वनांचल न्यूज)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ (ARNAB) के संबंध में जारी मौसम चेतावनियों तथा जिले में संभावित बारिश, तेज हवाओं एवं अन्य प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 29 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

इस आदेश के अनुसार जिले की भौगोलिक सीमा में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को विद्यार्थियों के लिए एकदिवसीय अवकाश रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *