रायपुर (वनांचल न्यूज़)।चंदखुरी में आयोजित “माता कौशल्या संग तीजा तिहार 2026” के अंतर्गत आज दुधाधारी मठ के महंत राजेश्री डॉ. रामसुंदर दास महाराज माता कौशल्या की आरती में शामिल हुए।इस अवसर पर महाराज ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि, “यह छत्तीसगढ़ में अपने आप में एक अनोखा आयोजन है, जिसमें हमारी ऐतिहासिक परंपरा को चित्रोत्पला लोक कला परिषद के निदेशक एवं वरिष्ठ लोककलाकार राकेश तिवारी ने साकार किया है। माता कौशल्या, जो हमारी बहन हैं, उन्हें तीजा के अवसर पर अयोध्या से चंदखुरी लाया गया है।”आरती के पश्चात रात्रि में प्रभा यादव का पंडवानी, डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर का लोकमंच तथा कंचन जोशी का लोकगीत कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम में श्रीमती प्रभा यादव, राकेश तिवारी, हेमलाल पटेल, डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर, मनीष लदेर, तनु यादव, डॉ. अशोक कुमार चंद्राकर, कीर्ति चंद्राकर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

