10वी परीक्षा में सिद्धि शर्मा और रिद्धि शर्मा ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया दोनो बहने है जुड़वा, दोनो ने 93℅ अंक प्राप्त किये

खरसिया (वनांचल न्यूज़)। सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणामों में इस वर्ष श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।विद्यालय की मेधावी छात्रा सिद्धि शर्मा ने 93.2% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं उनकी बहन रिद्धि शर्मा ने 93% अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया ये दोनों बदने जुड़वा है दोनो ही । दोनों बहनों की यह उपलब्धि अत्यंत सराहनीय है। सिद्धि और रिद्धि, किशन शर्मा और श्रीमती माधुरी शर्मा की सुपुत्रियाँ और जगन्नाथ शर्मा सुशीला देवी शर्मा की पोतियां है। दोनों छात्राएँ अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता अर्जित की है।दोनों बहनों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने अटूट आत्मविश्वास को दिया। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक प्रेरणा है। वही सिद्धि शर्मा ने बताया आगे चलकर में सीए बनना चाहती हूं, रिद्धि शर्मा कहती है मेरी रुचि एमबीए करनी की है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *