सीबीएसई 10वीं परीक्षा में होली क्रॉस स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

00 23 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर बढ़ाया गौरव

रायपुर (वनांचल न्यूज़)। होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा सत्र 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने रायपुर सहित पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

इस वर्ष अक्षरा पटेल ने 98.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। सार्थक केशरवानी ने 96.00 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय एवं ऋषभ मिश्रा ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में यश जैन (94.40%), नमन खंडेलवाल (94.00%), चाहत भल्ला (93.80%), आदित्य पाधी (93.60%), आयश कुमार (93.20%), अर्जु मेहता (92.60%) और प्रयाग दास (92.60%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसके अलावा यथार्थ पांडेय (91.40%), शिवाक्षी नायक (90.80%), जान्हवी अग्रवाल (90.60%), जाविन राठौड़ (90.40%), शांभवी सिंह (90.40%), प्रिशा वाधेर (90.40%), अम्रीतेश नंदे (90.40%), रयान शर्मा (90.20%), धार्या शर्मा (90.20%), लक्ष्य अजय कवाडे (90.20%), अनन्या जांघेल (90.00%), ग्रेसी छाबलानी (90.00%) एवं श्रेयश कुमार वर्मा (90.00%) ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

इस वर्ष कुल 23 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जो विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण एवं शिक्षकों के समर्पण को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *