रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नुआखाई पर्व

नुआखाई हमारी समृद्ध कृषि संस्कृति और सामाजिक एकता का पर्व : पुरन्दर मिश्रा

रायपुर (वनांचल न्यूज़)। रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में नुआखाई पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पंडित द्वारा प्रभु श्री जगन्नाथ जी की विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई गई। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को प्रणाम कर नुआखाई पर्व की शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात नव अन्न (पहली फसल) ईष्ट देवता को अर्पित कर प्रसाद स्वरूप अन्न ग्रहण किया गया।इस अवसर पर रायपुर नगर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि नुआखाई हमारी समृद्ध कृषि परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता का पर्व है। यह पर्व हमें अन्न के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और किसान के परिश्रम का सम्मान करने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्री जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि नुआखाई का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।विधायक मिश्रा ने प्रदेशवासियों सभी बंधुओं को नुआखाई पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *