सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला कार्यक्रम, बच्चों को उपहार देकर किया गया उत्साहवर्धन

दल्लीराजहरा (वनांचल न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दल्ली राजहरा में विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बच्चों के लिए चित्रकला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने विगत दिवस बच्चों को चित्रकला सामग्री प्रदान कर उन्हें इस रचनात्मक गतिविधि के लिए प्रोत्साहित किया था। आज बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों का निरीक्षण किया गया तथा प्रतिभागी बच्चों को उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर बच्चों से संवाद करते हुए नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने उनसे पूछा कि “आप सभी को पता है कि यह चित्रकला कार्यक्रम क्यों आयोजित किया गया है?” बच्चों को बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान मनाया जा रहा है और इसी अभियान के अंतर्गत यह चित्रकला कार्यक्रम आयोजित किया गया है।उन्होंने बच्चों को 17 सितंबर को आयोजित “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर घर-घर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद व्यक्त किया गया तथा नगर के विभिन्न स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे, मंडल महामंत्री SMDC अध्यक्ष रमेश गुजर, शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष भारती साहू,पूर्व नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल, स्वाधीन जैन, पार्षद वार्ड क्रमांक 11 निर्मल पटेल, पार्षद वार्ड क्रमांक 15 तरुण साहू, पार्षद वार्ड क्रमांक 25 प्रमोद रात्रे, जयदीप गुप्ता, आशीष लालवानी, विजय भान सिंह, मनन गुप्ता आदि पालक एवं सेजस स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *