छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न

राज्य के 39 शिक्षकों का किया गया सम्मान

रायपुर (वनांचल न्यूज़)।छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा आज वृंदावन हॉल, सिविल लाईन, रायपुर में राज्य स्तरीय शिक्षकवृंद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संगठन द्वारा देश के भाग्य विधाता शिक्षकों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे भगवान श्री परशुराम जी एवं माँ शारदे की प्रतिमाओं के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

तत्पश्चात भारतीय ज्ञान परम्परा एवं गुरु विषय पर व्याख्यान सत्र आयोजित किया गया, जिसमें आज के परिवेश में शिक्षक और विद्यार्थी के बीच समग्र विकास और आपसी विश्वासपूर्ण माहौल हेतु प्रगाढ़ता के निर्माण पर चर्चा की गई।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री अनुज शर्मा, विधायक धरसीवां एवं अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री वर्णिका शर्मा जी, अध्यक्ष, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में निशांत त्रिपाठी, चेयरमेन शंकराचार्य कॉलेज रायपुर एवं कैलाश धर दीवान, पूर्व चेयरमेन हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय शुक्ल, प्रदेश सचिव, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज ने की।मुख्य अतिथि पद्मश्री अनुज शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा शिक्षा, संस्कार व सेवा के माध्यम से एक अच्छे इंसान के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की तथा पत्रकार पंकज शर्मा जी द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति के इंटरव्यू संबंधी वाक्ये को सुनाकर उनके साहस, लगन एवं उच्च मनोबल के माध्यम से सभी को प्रेरित किया।मुख्य वक्ता डॉ. वर्णिका शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा व धर्मशास्त्र का उद्धरण देते हुए कर्म व मोक्ष पर विस्तृत चर्चा की एवं सम्मानित होने वाले सभी शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कीं।अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात प्रदेश भर से आए शिक्षकों का सम्मान किया गया। दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती भारती किरण शर्मा एवं शिक्षा प्रकोष्ठ मुख्य शाखा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश धर दीवान तथा समाज के समस्त पदाधिकारियों ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन सुरुचि भोज के साथ हुआ।मंच का संचालन श्रीमती शजिन्ता शुक्ला एवं संजय शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य एवं समाज के समस्त विप्रजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *