रायपुर एसडीएम नंदकुमार चौबे ने 35वीं बार किया रक्तदान

00 रक्तदान करिए, करते रहिए, अच्छा लगता है :- नंदकुमार चौबे

रायपुर (वनांचल न्यूज़)। रायपुर एसडीएम नंदकुमार चौबे ने 35वीं बार रक्तदान कर समाज के समक्ष मानवता और सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। श्री चौबे 19 साल की उम्र से रक्तदान कर रहे है और वर्ष 2 से 3 बार रक्तदान करते हैं खास बात यह है कि हर बार एक निश्चित तारीख को ब्लड बैंक जाकर रक्तदान कर देते है।

इस अवसर पर श्री चौबे ने कहा कि रक्तदान करिए, करते रहिए, बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने आम नागरिकों से भी नियमित रक्तदान करने की अपील की ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनदायिनी सहायता मिल सके।

एसडीएम श्री चौबे निरंतर रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके इस 35वें रक्तदान को प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने सराहा तथा इसे प्रेरणादायी पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *