सदन में सरकार को चुनौती: विपक्ष ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, 17 जुलाई को सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

रायपुर (वनांचल न्यूज)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। विपक्ष ने राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव पेश होते ही सदन में हलचल बढ़ गई।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय देते हुए कहा कि सत्र के अंतिम दिन 17 जुलाई को इस पर विस्तृत चर्चा कराई जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विपक्ष सरकार के कामकाज और नीतियों पर सवाल उठाएगा, जबकि सरकार अपने पक्ष में जवाब देगी।

मानसून सत्र के दौरान पहले ही कई अहम मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल चुकी है। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा को सत्र का सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें 17 जुलाई पर टिकी हैं, जब सदन में सरकार और विपक्ष आमने-सामने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *