नवरात्रि गरबा में अश्लील गानों और अमर्यादित वेशभूषा पर प्रतिबंध लगाने की भी उठाई मांग

रायपुर (वनांचल न्यूज़)। आज सोमवार को भारत रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला एवं एडीएम उमाशंकर बंदे को ज्ञापन सौंपा गया।राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महिला प्रकोष्ठ श्रीमती रेखा शर्मा ने बताया कि X (पूर्व ट्विटर) सोशल मीडिया मंच पर हिंदू देवी-देवताओं एवं धार्मिक आस्था के विरुद्ध अपमानजनक सामग्री परोसी जा रही है। उन्होंने रायपुर कमिश्नर से अनुरोध किया कि संबंधित अकाउंट को तुरंत ब्लॉक किया जाए तथा निशु आजाद नामक व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि भारत रक्षा मंच भारतीय संस्कृति पर होने वाले अपमान को किसी भी प्रकार बर्दाश्त नहीं करेगा।साथ ही संगठन द्वारा मांग की गई कि नवरात्रि में आयोजित होने वाले गरबा कार्यक्रमों में अश्लील गाने बजाने एवं अमर्यादित वस्त्र पहनकर आने वाले लोगों पर भी प्रतिबंध लगाया जाए।ज्ञापन सौंपते समय संगठन के रमाकांत शर्मा, खुमेश्वरी शुक्ला, अन्नपूर्णा शर्मा, सरिता शर्मा, सीमा मिश्रा, विनीत शर्मा, रश्मि जैन, मंजूलता, राजू महाराज, प्रदीप मिश्रा, हर्षिता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
