रायपुर (वनांचल न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य के रूप में कार्यरत हैं।

पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार बिहार से श्री नितिन नवीन एवं श्री शिवेश कुमार, असम से श्री तेराश गोवाला एवं श्री गोगेन मोहन, हरियाणा से श्री संजय भाटिया, उड़ीसा से श्री मनमोहन सालम एवं श्री सुजीत कुमार तथा पश्चिम बंगाल से श्री राहुल सिंह को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया गया है।
श्रीमती लक्ष्मी वर्मा के प्रत्याशी घोषित होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित अन्य मंत्री एवं पदाधिकारीयों ने शुभकामनाएं प्रेषित की ।


