कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह का मंदिर हसौद नगर पालिका का औचक निरीक्षण : अनुपस्थित कर्मचारियों पर वेतन कटौती की चेतावनी, कार्यालय व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

रायपुर (वनांचल न्यूज़)। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की सीटिंग व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति, स्थापना शाखा, शौचालय की स्थिति, प्लेसमेंट कर्मचारियों के भुगतान रजिस्टर तथा अन्य कार्यालयीन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

कलेक्टर ने कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना सूचना अनुपस्थित पाए जाने या अटेंडेंस दर्ज नहीं करने की स्थिति में संबंधित दिवस का वेतन काटा जाएगा। साथ ही कार्यालय परिसर को सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ रखने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम आरंग श्रीमती अभिलाषा पैकरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *