रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यों को मिलेगी रियायती दर पर उपचार की सुविधा

आईटीएसए (ITSA) ग्रुप से हुआ करार, अन्य अस्पतालों से भी जारी है चर्चा

रायपुर (वनांचल न्यूज़)। रायपुर प्रेस क्लब अपने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शहर के प्रमुख अस्पतालों में रियायती दर पर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासरत है। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी के नेतृत्व में कार्यकारिणी द्वारा विभिन्न अस्पताल प्रबंधन से सतत संवाद किया जा रहा है।इसी क्रम में रायपुर के प्रतिष्ठित अस्पताल समूह आईटीएसए (ITSA) ग्रुप के साथ सहमति बन गई है। दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के तहत आईटीएसए प्रबंधन ने प्रेस क्लब को सहमति पत्र सौंप दिया है। अब प्रेस क्लब से जुड़े सदस्य आईटीएसए अस्पताल में उपचार कराने पर निर्धारित रियायती दरों का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

00 प्रदान की जाने वाली रियायतें :-

कंसल्टेंट फीस पर 40% छूट

लेबोरेटरी जांच पर 25% छूट

रेडियोलॉजी जांच पर 25% छूट

ओपीडी फार्मेसी पर 10% छूट

प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि इस सुविधा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आईटीएसए प्रबंधन और रायपुर प्रेस क्लब की ओर से एक संयुक्त पहचान पत्र जारी किया जाएगा। इसी पहचान पत्र के आधार पर सदस्य अस्पताल में रियायती दरों का लाभ ले सकेंगे।उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब का उद्देश्य अपने सदस्यों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराना है। इस दिशा में रामकृष्ण हॉस्पिटल, एमएमआई, बालाजी, नारायणा, सुयश एवं वीवाई अस्पताल सहित अन्य प्रमुख अस्पतालों से भी चर्चा जारी है। सहमति बनने पर इसकी जानकारी सदस्यों को दी जाएगी।प्रेस क्लब की ओर से महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु तथा संयुक्त सचिव द्वय सुश्री निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े ने इस पहल के लिए आईटीएसए अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।रायपुर प्रेस क्लब ने भविष्य में भी सदस्यों के कल्याण हेतु ऐसी सकारात्मक पहलों को जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *