केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का रायपुर दौरा कल: ‘बजट संवाद’ में होंगे शामिल, इधर गृहमंत्री शाह का जोरदार स्वागत

रायपुर (वनांचल न्यूज़)। केंद्रीय ऊर्जा और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल कल आठ फरवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन में मीडिया से रू-ब-रू होंगे।केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल दोपहर 12:15 बजे दिल्ली से निजी विमान से स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे। यहां से वे कुछ देर के लिए राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर दोपहर एक बजे नया सर्किट हाउस के कॉन्फ्रेंस हॉल में केंद्रीय मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल राजधानी के होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में आहूत ‘बजट संवाद कार्यक्रम’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इस दौरान वे बजट के प्रमुख पहलुओं और विकास योजनाओं पर चर्चा करेंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शाम को विमान से नई दिल्ली लौट जायेंगे।00 ये है मंत्री का शेडूयलदोपहर 12:15 बजे: स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर आगमन।दोपहर 01:00 बजे : नया सर्किट हाउस के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस।दोपहर में होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में ‘बजट संवाद कार्यक्रम’ में शिरकत।शाम : कार्यक्रम के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *