महासमुंद भाजपा शहर मंडल प्रभारियों की नियुक्ति,मोनिका साहू प्रभारी और स्वप्निल तिवारी सह प्रभारी

महासमुंद (वनांचल न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एतराम साहू ने जिला प्रभारी जयंती पटेल,सांसद रूपकुमारी चौधरी,महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल,बीज विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर व जिले के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से महासमुंद जिले के मंडलों में प्रभारियों व सह प्रभारियों की नियुक्ति की है जिसमे महासमुंद शहर मंडल का प्रभारी भाजपा नेत्री मोनिका साहू को व सह प्रभारी भाजपा जिला जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी को नियुक्त किया गया है। सभी नवनियुक्त प्रभारियों व सहप्रभारियों की घोषणा जिला कार्यालय में जिला प्रभारी जयंती पटेल ने बैठक में की है । ज्ञात हो की मोनिका साहू पूर्व में खल्लारी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी भी रह चुकी है व भाजपा जिला उपाध्यक्ष पद पर भी रह चुकी है वही स्वप्निल तिवारी वर्तमान में भाजपा जिला प्रवक्ता है व पूर्व में युवा मोर्चा महासमुंद विधानसभा के प्रभारी भी रह चुके है,दोनों को संगठन में कार्य करने का अच्छा अनुभव प्राप्त है।नियुक्ति पश्चात भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिक्का ने अपनी टीम के साथ नवनियुक्त प्रभारी मोनिका साहू व सहप्रभारी स्वप्निल तिवारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।अपनी नियुक्ति पर प्रभारी मोनिका साहू व सहप्रभारी स्वप्निल तिवारी ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि पार्टी ने हमे जो जवाबदारी सौंपी है उस पर पूरा खरा उतरने का प्रयास करते हुए संगठन के सभी कार्यों को समय पर पूरा कर संगठन की मजबूती के लिये पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ संगठन का कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *