कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने निगम के सभी ज़ोन कमिश्नर एवं नगर परिषद/नगर पालिका सीएमओ की समीक्षा बैठक ली

(रायपुर वनांचल न्यूज)। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने निगम के सभी ज़ोन कमिश्नर एवं नगर परिषद/नगर पालिका सीएमओ की समीक्षा बैठक लेकर अधोसंरचना विकास, नगरोत्थान योजनाएँ, 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कार्यों की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) 1.0, 2.0, अमृत मिशन कार्य सहित अन्य विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा एवं प्रगति की समीक्षा की।बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी योजनाओं की प्रगति समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करें। इस दौरान रायपुर निगम आयुक्त विश्वदीप तथा बिरगांव निगम आयुक्त श्री युगलकिशोर उर्वशा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *