रायपुर (वनांचल न्यूज)। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज दयाल ने आज लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।
