रायपुर (वनांचल न्यूज़)। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की विशेष सहायक श्रीमती रूही टेम्भुरकर को उनके मूल विभाग के लिए भारमुक्त कर दिया गया है। श्रीमती टेम्भुरकर विकास आयुक्त कार्यालय में उपायुक्त के पद पर पदस्थ हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें तत्काल प्रभाव से मूल विभाग में कार्यभार ग्रहण करने हेतु भारमुक्त किया गया है।

