वरिष्ठ पत्रकार विकल्प शुक्ला का ह्रदयाघात से निधन

रायपुर (वनांचल न्यूज)। वरिष्ठ पत्रकार और भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी विकल्प शुक्ला को शनिवार की दोपहर में ह्रदयाघात से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से समूचा मीडिया स्तब्ध है। बताया जाता है कि उन्हें सीने में दर्द होने पर तत्काल नजदीक के बड़े निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उनके निधन की पुष्टी की।

58 वर्षीय विकल्प शुक्ला पत्र एवं सूचना कार्यालय रायपुर, दूरदर्शन रायपुर में अपनी सेवाएं देने के बाद वर्तमान में आकाशवाणी रायपुर केन्द्र में पदोन्नती पर उप संचालक समाचार प्रभाग का कार्य देख रहे थे। विकल्प शुक्ला हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तीन देशों की यात्रा पर गये पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल मंडल में शामिल थे। विकल्प शुक्ला की दो बेटियां है जिनमें एक बेटी मुंबई में नौकरी करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *