एसईसीएल मुख्यालय में खनिक दिवस समारोह सम्पन्न,एसईसीएल के प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने श्रमिकों को बताया राष्ट्र के ऊर्जा प्रहरी

बिलासपुर (वनांचल न्यूज़)। दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय बिलासपुर स्थित ऑडिटोरियम में खनिक दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन थे। उनके साथ निदेशक (तकनीकी संचालन) एन. फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (योजना-परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं श्रमसंघ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, कोल इंडिया कॉर्पोरेट गीत, दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् गान के साथ हुई। शहीद श्रमवीरों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष हरीश दुहन ने संकल्प का वाचन कराया, जिसे सभी उपस्थितों ने दोहराया।अपने संबोधन में हरीश दुहन ने कहा कि “हमारे श्रमिक ही राष्ट्र के ऊर्जा प्रहरी हैं। एसईसीएल की वास्तविक पहचान मशीनों या उत्पादन से नहीं, बल्कि हमारे कर्मठ श्रमिकों, सुपरवाइजरों, कॉन्ट्रैक्ट वर्करों और उनके परिवारों से है।” उन्होंने श्रमिकों के योगदान को देश की ऊर्जा सुरक्षा का आधार बताते हुए उनके समर्पण को नमन किया।कार्यक्रम में केन्द्रीय कोयला मंत्री के संदेश का वाचन किया गया तथा खनिकों को समर्पित विशेष टेबलाय का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों, खदानों एवं कर्मियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।श्रमवीरों को मिला सम्मानसमारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एरिया, ओपनकास्ट एवं अंडरग्राउंड माइंस, मशीन ऑपरेटरों और कर्मियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। दीपका, रायगढ़, कुसमुंडा, जमुना-कोतमा, हसदेव सहित कई क्षेत्रों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया।इसके अतिरिक्त सीएसआर, क्वालिटी ऑफ लाइफ, पर्यावरण प्रबंधन, सुरक्षा, एचआरडी, पब्लिक रिलेशन्स, राजभाषा एवं इंडस्ट्रियल रिलेशन्स जैसे क्षेत्रों में भी पुरस्कार प्रदान किए गए। महिला मंडलों एवं नवाचार कार्यों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान निदेशक मंडल द्वारा अध्यक्ष हरीश दुहन को “सर्वोत्कृष्ट खनिक सम्मान” से सम्मानित किया गया। पूर्व निदेशक (एचआर) आर. एस. सिंह एवं श्रमसंघ प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रमिकों के योगदान की सराहना की।कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने शहीद स्मारक, अंबेडकर प्रतिमा एवं खनिक प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन वरुण शर्मा एवं मिताली तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एस. परीदा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *