00 मुख्यमंत्री जी ने शीघ्र मांगों पर विचार कर निराकरण का दिया भरोसा
रायपुर (वनांचल न्यूज)। राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय, रायपुर में सौजन्य भेंट की। इस दौरान संघ ने कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जी के समक्ष निम्न प्रमुख मांगें रखीं: 1. केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता: राज्य कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान जनवरी 2026 से देय तिथि पर महंगाई भत्ता प्रदान किया जाए एवं एरियर राशि का भुगतान किया जाए।
- चार स्तरीय वेतनमान: मध्यप्रदेश की भांति छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी संपूर्ण सेवा काल में चार स्तरीय वेतनमान का लाभ दिया जाए। स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नति: स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कुष्ठ कार्यक्रम में कार्यरत एन.एम.ए. एवं पी.टी. कर्मचारियों को सभी नियमों में शिथिलता देते हुए एक बार की छूट प्रदान कर पदोन्नति दी जाए।
- संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इन मांगों के पूर्ण होने से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को राहत मिलेगी और वे और अधिक उत्साह से शासकीय कार्यों में योगदान दे सकेंगे।
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है। मुख्यमंत्री जी ने संघ को शीघ्र मांगों पर सकारात्मक विचार कर निराकरण करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में अश्वनी चेलक, प्रदेश अध्यक्ष, बोधी राम निषाद, प्रदेश महामंत्री, खुमान सिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ. विनोद वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं डी.एन. साहू, धमतरी जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
