अरूण चौधरी बने नगरीय निकाय प्रकोष्ट के जिला सह संयोजक, प्रेस क्लब सहित नगर के पत्रकारों ने दी बधाई

खरसिया (विकास ज्योति अग्रवाल)। वार्ड नं. 11 के सक्रिय एवं संघर्षशील पार्षद अरूण चौधरी को छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से एवं जिलाध्यक्ष अरूण धर दीवान एवं नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग की अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय प्रकोष्ठ द्वारा रायगढ़ जिला के सह संयोजक नियुक्त किया गया है। अरूण चौधरी के सह संयोजक नियुक्त होने पर वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता, बजरंग अग्रवाल, अशोक मंडी, गोपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, विनोद कबूलपरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश घनसू, सतीष अग्रवाल, मंडल महामंत्रीद्वय मनीष रावलानी, आनंद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी संतोष यादव, हनुमान अग्रवाल, हरिओम शर्मा, गिरधारी गबेल, संजय अग्रवाल, पार्षदगण दीपक अग्रवाल, ललित राठौर, राधे राठौर, विनोद सिदार, देवप्रसाद चौहान, कार्यालय मंत्री किशोर शर्मा सहित अनेक भाजपा नेताओं ने बधाई दी है।

प्रेस क्लब ने दी बधाई

विगत अनेक वर्षों से पत्रकार के रूप में अपने सामाजिक दायित्यों के निर्वाहन कर रहे नगर पालिका के पार्षद अरुण चौधरी को प्रेस क्लब खरसिया के अध्यक्ष अजय गब्बर, सुनील अग्रवाल, विकास ज्योति, मनीष अग्रवाल सहित नगर के सभी पत्रकारों ने बधाईयाँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *