IAS रजत बंसल बने छत्तीसगढ़ जनसंपर्क आयुक्त : मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव की भी जिम्मेदारी

00 सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर (वनांचल न्यूज़)। राज्य सरकार ने आईएएस रजत बंसल को जनसंपर्क आयुक्त (सीपीआर) बनाया है। वे मुख्य कार्यपालन अधिकारी संवाद का कार्यदायित्व भी संभालेंगे। इसके अलावा सीएम सचिवालय में विशेष सचिव की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक विशेष सचिव सुशासन एवं अभिसरण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म एवं प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम को अस्थाई रुप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त जनसंपर्क मुख्य कार्यपालन अधिकारी संवाद,संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म तथा प्रबंधसंचालक छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का प्रभार सौंपा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *