रायपुर के उर्मिला अस्पताल पर मरीज के परिजनों लगाए गम्भीर आरोप, मामूली पेट दर्द के इलाज में 17 लाख रुपए से अधिक वसूले

रायपुर (वनांचल न्यूज़) । रायपुर के भाठागांव में स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल (UMH) में इलाज के नाम पर मरीज के परिजनों से भारी-भरकम राशि वसूल करने का मामला सामने आया है।भाठागांव में स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल के खिलाफ मरीजों के परिजनों द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मरीज को पेट में दर्द था, और वो स्वयं इलाज कराने पहुंचा था, लेकिन मरीज आज आईसीयू में है।शिकायत कर्ताओं ने जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि इलाज में लापरवाही, अत्यधिक पैसे वसूलना, आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद नकद पैसे की मांग, रसीद न देना, और परिजनों को डराया-धमकाया गया है।परिजनों ने आरोप लगाया है कि मरीज को मामूली पेट दर्द के बाद भर्ती कराया गया था, लेकिन गलत इलाज के कारण मरीज को वेंटिलेटर पर भी जाना पड़ा। परिजनों ने बताया कि ढाई महीने में उनसे 17 लाख से 20 लाख रुपये तक की भारी-भरकम राशि वसूली की जा चुकी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रबंधन ने और 5 लाख न देने पर परिजनों को धमकी दी और मरीजों को ठीक से जानकारी नहीं दी जा रही है। परिजनों ने इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन से हस्तक्षेप कर अस्पताल पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।गौरतलब है कि कथित लापरवाही लाखो रुपए की वसूली करने के आरोप रायपुर के निजी अस्पतालों पर पहले भी लगते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *