ब्रेकिंग न्यूज़: बिलासपुर रेल हादसे की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ली, मुआवजों का ऐलान

बिलासपुर (वनांचल न्यूज़) I रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली स्थित वार रूम से पूरी घटना की जानकारी ली और राहत एवं बचाव कार्य त्वरित तरीके से संपादित करने संबंधी निर्देश दिए। रेलवे ने दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के लिए 10 लाख रुपए का एक्स ग्रेशिया और गंभीर रूप से घायल यात्रियों के लिए 5 लाख तथा सामान्य घायल यात्रियों के लिए एक लाख के मुआवजे की घोषणा की है। मुआवजा राशि का वितरण दक्षिण पूर्व मध्य रेल की टीम द्वारा विभिन्न अस्पताल में जाकर किया गया। इस घटना में 11 यात्रियों की मृत्यु एवं 20 यात्री घायल हुए है।रेल प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिए गए थे तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।प्रभावित घायल यात्रियों का विवरण इस प्रकार है :- 1. मथुरा भास्कर, स्त्री, आयु 55 वर्ष2. चौरा भास्कर, पुरुष, आयु 50 वर्ष3. शत्रुघ्न, पुरुष, आयु 50 वर्ष4. गीता देबनाथ, स्त्री, आयु 30 वर्ष5. मेहनिश खान, स्त्री, आयु 19 वर्ष6. संजू विश्वकर्मा, पुरुष, आयु 35 वर्ष7. सोनी यादव, स्त्री, आयु 25 वर्ष8. संतोष हंसराज, पुरुष, आयु 60 वर्ष9. रश्मि राज, स्त्री, आयु 3410. ऋषि यादव, आयु 2 वर्ष11. तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, आयु 60 वर्ष12. अराधना निषाद, स्त्री, आयु 16 वर्ष13. मोहन शर्मा, पुरुष, आयु 29 वर्ष14. अंजूला सिंह, स्त्री, आयु 49 वर्ष15. शांता देवी गौतम, स्त्री, आयु 64 वर्ष16. प्रीतम कुमार, पुरुष, आयु 18 वर्ष17. शैलेश चंद्र, पुरुष, आयु 49 वर्ष18. अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष, आयु 54 वर्ष,19. नीरज देवांगन, पुरुष, आयु 53 वर्ष ,20. राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, आयु 60 वर्षघटना में घायलों को त्वरित अनुग्रह सहायता राशि के अग्रिम के रूप में ₹50,000/- प्रत्येक की राशि प्रदान की गई है।वर्तमान में घायलों का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है।रेल प्रशासन द्वारा सभी अस्पतालों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया है तथा प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति के लिए चिकित्सा, परिवहन एवं आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया गया है।वरिष्ठ रेल अधिकारी निरंतर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *