प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल : सात आईपीएस का हुआ तबादला, अंकिता शर्मा होंगी संस्कारधानी की पुलिस कप्तान

रायपुर (वनांचल न्यूज़) | छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री के आगमन से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है | जिसमें आईपीएस अंकित शर्मा को संस्कारधानी राजनांदगांव का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है |

साथ ही मोहित गर्ग को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, चंद्र मोहन सिंह को निदेशक, ट्रेनिंग ऑपरेशन, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं नगरसेन एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय रायपुर, यदुवली अक्षय कुमार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, श्रीमती रतना सिंह को पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, प्रफुल्ल ठाकुर को पुलिस अधीक्षक सक्ति, पंकज चंद्रा को पुलिस अधीक्षक कोंडागांव के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *