स्व. रूपनारायण सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा कल 5 जून को पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में

सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्र निर्माण में दिया अमूल्य योगदान

रायपुर (वनांचल न्यूज़)। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त स्वर्गीय रूपनारायण सिन्हा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कल किया जाएगा।आयोजन समिति के अनुसार, श्रद्धांजलि सभा दिनांक 05 जून 2026, शुक्रवार को सायं 5:00 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज परिसर, रायपुर में आयोजित होगी।स्वर्गीय रूपनारायण सिन्हा का निधन 25 मई 2026 को हो गया था। वे अपने जीवनकाल में लंबे समय तक सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक के रूप में भी उन्होंने प्रदेश की सेवा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *