स्वच्छ और सतत ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
रायपुर (वनांचल न्यूज़)। सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी वारी एनर्जीज़ ने आर.आर. यूनिट्रेड के सहयोग से रायपुर के करेंसी टॉवर में अपने नए फ्रैंचाइज़ी स्टोर एवं सोलर एक्सपीरियंस सेंटर का भव्य शुभारंभ किया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है और इस तरह की पहल से आमजन को स्वच्छ, सुलभ एवं किफायती ऊर्जा विकल्प अपनाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।नए सोलर एक्सपीरियंस सेंटर के माध्यम से नागरिकों को सौर ऊर्जा से संबंधित सभी जानकारियां एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। यहां सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, लागत, लाभ तथा तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, जिससे सोलर अपनाने के इच्छुक लोगों को निर्णय लेने में सुविधा होगी।सरकार द्वारा संचालित पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत लगभग ₹1 लाख 8 हजार तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जो आम जनता को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। यह पहल न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को भी सशक्त बनाती है।चैनल पार्टनर राकेश गोयल ने बताया कि शहर के प्रमुख स्थान पर स्थापित इस सेंटर के माध्यम से कोई भी व्यक्ति आसानी से सोलर से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकता है और एक ही स्थान पर सभी सेवाओं का लाभ ले सकता है।कार्यक्रम में चैनल पार्टनर प्रवीण अग्रवाल, सुश्री रीति गोयल, वैभव अग्रवाल एवं कंपनी के छत्तीसगढ़ सेल्स मैनेजर प्रसन्ना चंद्राकर सहित प्रबंधन टीम के सदस्य और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।रायपुर में स्थापित यह नया सोलर एक्सपीरियंस सेंटर सौर ऊर्जा के विस्तार एवं हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम माना जा रहा है।
