लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 18 जून को एक दिवसीय प्रवास पर आएंगे रायपुर, आचार्य पदारोहण समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल : देखे मिनट टु मिनट शेड्यूल

रायपुर (वनांचल न्यूज़)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 18 जून को एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर आएंगे। अपने दौरे के दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और शाम को नई दिल्ली लौट जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ओम बिरला 18 जून की सुबह 6:30 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करेंगे और सुबह 8:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे। यहां से वे सुबह 8:20 बजे रवाना होकर 8:35 बजे लोकभवन पहुंचेंगे।

आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में होंगे शामिल

लोकसभा अध्यक्ष सुबह 10:25 बजे लोकभवन से प्रस्थान कर 10:30 बजे बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां वे आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे सुबह 11:55 बजे इंडोर स्टेडियम से रवाना होकर दोपहर 12 बजे पुनः लोकभवन पहुंचेंगे।

शांतिनगर में स्थानीय कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

दोपहर बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपराह्न 3:55 बजे लोकभवन से विमतारा सभा स्थल, शांतिनगर के लिए रवाना होंगे। वे शाम 4 बजे आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 4:45 बजे शांतिनगर से प्रस्थान कर 4:50 बजे वापस लोकभवन पहुंचेंगे।

शाम को दिल्ली लौटेंगे

रायपुर प्रवास के समापन के बाद लोकसभा अध्यक्ष शाम 5:55 बजे लोकभवन से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे शाम 6:40 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष के दौरे को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके कार्यक्रमों को लेकर संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *