राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पन्द्रह दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग साधुराम विद्या मंदिर सूरजपुर में प्रारंभ

अंबिकापुर (वनांचल न्यूज़)। छत्तीसगढ़ प्रांत का पन्द्रह दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष सामान्य का दिनांक सोलह म‌ई से प्रारंभ होकर एक जून को समापन होगा,आज सत्रह म‌ई को संघ के क्षेत्र प्रचारक(मध्यक्षेत्र) स्वप्निल,वर्ग सर्वाधिकारी योगेश्वर प्रसाद सिंह एवं श्री साधुराम विद्या मंदिर के संचालक राहुल अग्रवाल के द्वारा भारत माता,डॉक्टर केशवराव हेडगेवार, माधवराव गोलवरकर (गुरुजी)के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन सत्र प्रारंभ हुआ।संघ शिक्षा वर्ग का उद्घाटन साधुराम विद्या मंदिर में क्षेत्र प्रचारक स्वप्निल ने संघ शिक्षा वर्ग के प्रशिक्षणार्थियों को चर्चा सत्र पर सामूहिक जीवन का महत्व एवं आनंद विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन को सफल एवं अनुशासित बनाने हेतु समय पालन एवं कर्तव्य पालन अति आवश्यक है।

साधु राम विद्या मंदिर के संचालक राहुल अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि आज देश को संघ की आवश्यकता है,संघ के इस राष्ट्रीय कार्य में सहभागी बनने पर हमें गर्व महसूस हो रहा है। छत्तीसगढ़ प्रांत के सभी जिलों से एक सौ सन्तानबे प्रशिक्षणार्थी पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में भाग ले रहे हैं,आज के उद्घाटन सत्र में सभी एक सौ सन्तानबे प्रशिक्षणार्थी उपस्थित हुए। प्रशिक्षण वर्ग में गण शिक्षक सहित व्यवस्था प्रबंधन में सौ स्वयंसेवक समर्पण भाव से सेवा प्रदान कर रहे है,प्रशिक्षण वर्ग का समापन एक जून को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *