Ex CM भूपेश बघेल के PA के घर ED की दबिश: सुबह-सुबह पुरानी भिलाई पहुंची टीम, 2 गाड़ियों में आए 8 अफसर; दस्तावेज खंगाल रहे

रायपुर (वनांचल न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीए रहे केके चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित घर पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा है। तड़के सुबह दो गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम घर के अंदर दस्तावेजों की जांच कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर जवान भी तैनात किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, ईडी के करीब 8 अधिकारी सुबह दो वाहनों से पुरानी भिलाई स्थित केके चंद्रवंशी के निवास पहुंचे। टीम के घर में दाखिल होने के बाद दस्तावेजों और अन्य जरूरी रिकॉर्ड की जांच शुरू की गई। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है।

00 किन मामलों को लेकर हुई कार्रवाई, आधिकारिक जानकारी नहीं

ईडी की इस कार्रवाई के पीछे कौन सा मामला है, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जांच एजेंसी की टीम घर में मौजूद दस्तावेजों और अन्य सामग्री की पड़ताल कर रही है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए जवानों की तैनाती की गई है।

बताया जा रहा है कि केके चंद्रवंशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीए के तौर पर काम कर चुके हैं। ऐसे में उनके घर ईडी की दबिश के बाद प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमाने के आसार हैं।

फिलहाल ईडी की टीम केके चंद्रवंशी के निवास पर मौजूद है और जांच जारी है। कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है और जांच के दौरान क्या-क्या सामने आया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। ईडी की जांच आगे बढ़ने के साथ ही मामले में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *