भारतीय किसान संघ का 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन, 33 जिलों में सौंपेंगे ज्ञापन और निकालेंगे ट्रैक्टर रैली

रायपुर (वनांचल न्यूज )। भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के आह्वान पर कल 08 अक्टूबर 2026 को प्रदेशव्यापी ज्ञापन, आंदोलन और ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष माधो सिंह ठाकुर ने बताया कि दोपहर 12:00 बजे प्रदेश के सभी 33 जिलों में किसान अपनी 11 सूत्रीय मांगों एवं सुझावों को लेकर मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के नाम पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।

संगठन ने प्रदेश के सभी किसानों से अधिक से अधिक संख्या में अपने-अपने जिला मुख्यालयों में पहुंचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *