कक्षा 12वीं हिंदी परीक्षा: 148 केंद्रों तक प्रश्न पत्र सुरक्षित व समय पर पहुंचाए गए, परीक्षाएं शुरू

रायपुर (वनांचल न्यूज़)। जिले में आयोजित कक्षा 12वीं हिंदी विषय की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाया गया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न किया गया।

परीक्षा की गोपनीयता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक स्तर पर विशेष सतर्कता बरती गई। प्रश्न पत्रों के वितरण एवं परिवहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखा गया, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे।

इस कार्य के सफल संचालन हेतु एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई थी, जिनकी निगरानी में प्रश्न पत्र वितरण की पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से पूर्ण हुई। निर्धारित समयानुसार सभी परीक्षा केंद्रों में प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए गए और परीक्षा प्रातः 9 बजे से शांतिपूर्ण वातावरण में प्रारंभ हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *