“आदिशक्ति वंदन सम्मान” समारोह में समाजसेवियों, महिलाओं एवं संस्थाओं का हुआ सम्मान

रायपुर (वनांचल न्यूज़)। तपस्या सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा “आदिशक्ति वंदन सम्मान” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं, पुरुषों एवं सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल की उप सचिव सुश्री निधि साहू उपस्थित रहीं। वहीं, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रायपुर उमाशंकर बांधे एवं बजरंग पॉवर एण्ड इस्पात लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक सुरेश अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों की उपस्थिति में समाज में नशे की बढ़ती समस्या के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता पोस्टर का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष ब्रजेश सतपथी के स्वागत उद्बोधन से हुई।

इस अवसर पर संस्था के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि तपस्या सामाजिक सेवा संस्थान विगत 10 वर्षों से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इस दौरान संस्थान द्वारा स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, बुजुर्गों के लिए डे-केयर सेंटर संचालन, कंप्यूटर प्रशिक्षण, निर्धन बच्चों को निःशुल्क अध्ययन सामग्री वितरण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण जैसे अनेक जनहितकारी कार्य किए गए हैं। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. प्रीति सतपथी ने बताया कि “आदिशक्ति वंदन सम्मान” का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक सेवा से जोड़ना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुश्री निधि साहू ने सम्मानित महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और संघर्ष से जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी उमाशंकर बांधे ने सामाजिक सेवा में गैर-सरकारी संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संस्थान के कार्यों की सराहना की। श्री सुरेश अग्रवाल ने संस्था के सामाजिक कार्यों में हर संभव सहयोग प्रदान करने की बात कही।
समारोह में कला, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अनेक महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रतिभागियों में सोनल शर्मा, शिरीन जोशी, शारदा सोनी, डॉ. रश्मि दुबे, डॉ. मधुलिका अग्रवाल, डॉ. प्रीति केशवानी, डॉ. गार्गी पांडे, डॉ. शुभा मिश्रा, डॉ. सरस्वती देवी बेरवंशी, कृति अग्रवाल, सूर्यलता जैन, संगीता होता, प्रतिभा भारद्वाज, प्रज्ञा त्रिवेदी, मन्नत कटियारा, श्रिया मिश्रा, कविता सिंह, रतनजीत कौर, शकीला खान, दीपाक्षा जैन, हेमल अमित सोनी, वर्षा मानिकपुरी, अर्चना शर्मा, डॉ. एस. लक्ष्मी बघेल, प्रिया गुप्ता, डॉ. भूमिका गिज्जर, डॉ. ज्योति मिश्रा, डॉ. बबीता साहू, डॉ. अरुणिमा वर्मा, ज्योति सिंह एवं पल्लवी मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल रहीं। इस अवसर पर सोनल शर्मा ने आगामी आयोजन में निर्धन बच्चों को स्टेशनरी सामग्री प्रदान करने की घोषणा भी की।

पुरुष वर्ग में महेंद्र बागडोदिया, आशीष खेत्रपाल, नितिन नामदेव, अनिमेष शुक्ला, आञ्जनेय शुक्ला, संदीप शुक्ला, राजेश तिवारी, रवि कुमार शर्मा, डॉ. अभिषेक मिश्रा, कुलेश्वर साहू, टी. श्रीनिवास रेड्डी, धनेश्वर कुर्रे, अतुल साहू, अनुराग बागड़े, सुनील कुमार ओझा, अजय कुमार साहू, जगन्नाथ कॉम्पेला एवं राजवीर सिंह छाबड़ा को भी सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, यूनाइटेड हैंड ऑफ चेंज, नवसृजन मंच, कोपलवाणी, कुछ फ़र्ज़ हमारा भी, प्रत्यूषा फाउंडेशन, न्यू गार्डन जुम्बा ग्रुप, वक्ता मंच, बढ़ते कदम, निदान सेवा परिषद, नॉलेज लैब एजुकेशनल अकादमी, संभावना फाउंडेशन एवं निरामय कैंसर फाउंडेशन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी राहुल शर्मा, नमन मिश्रा एवं प्रेम प्रकाश साहू सहित अन्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
