निकायों को 58.43 करोड़ की सौगात: अरुण साव की मंजूरी के बाद जारी हुआ फंड, बारिश और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

रायपुर (वनांचल न्यूज) । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी 194 नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में कुल 58 करोड़ 43 लाख 14 हजार रुपए आबंटित किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने सभी निकायों को राशि आबंटन के आदेश जारी कर दिए हैं।

विभाग ने प्रदेश के 14 नगर निगमों को 27 करोड़ 82 लाख 45 हजार रुपए, 56 नगर पालिकाओं को 18 करोड़ 71 लाख 39 हजार रुपए तथा 124 नगर पंचायतों को 11 करोड़ 89 लाख 30 हजार रुपए आबंटित किए हैं। अनिवार्य निधि, चुंगी क्षतिपूर्ति, उत्पाद कर, यात्री कर, बार तथा मुद्रांक मद के अंतर्गत यह राशि जारी की गई है।

विभाग के अनुसार, इस राशि से नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलेगी। साथ ही लंबित भुगतानों के निपटारे, मरम्मत एवं संधारण कार्यों और अतिवृष्टि जैसी आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने में भी सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *