केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में होंगे शामिल

00 शुक्रवार की रात लगभग 10:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे

रायपुर (वनांचल न्यूज़) | केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को 2 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे | शुक्रवार की रात लगभग 10:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से गृहमंत्री अमित शाह होटल मेफेयर लिए रवाना हो जाएंगे | रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन शनिवार को दोपहर माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे | जहां पर बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में 2:45 से 4:45 तक रहेंगे | उसके बाद जगदलपुर से सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे |

00 बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे अमित शाह

गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंचे | सीएम विष्णु देव साय ने मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि “यह बस्तरवासियों के लिए गर्व और सौभाग्य का पल है कि ऐसा विशाल खेल का आयोजन अब बस्तर संभाग मुख्यालय की पहचान बन चुका है | मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले साल इस ओलंपिक खेल में 1 लाख 65 हजार खिलाड़ी शामिल हुए थे जो कि इस साल बढ़कर 3 लाख 91 हजार तक पहुंच गई है |”

00 खेल बना बस्तर की पहचान

सीएम ने कहा, बस्तर का समाज अब सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ रहा है | यह आंकड़ा सिर्फ खेलों की लोकप्रियता को नहीं बताता बल्कि बस्तर की युवाओं की प्रतिभा ऊर्जा और खेल की प्रति अदम्य उत्साह को दर्शाता है | इतनी बड़ी भागीदारी यह भी साबित करती है कि बस्तर का समाज अब पूरी मजबूती से सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ रहा है |

खेल मैदान में उमड़ रही भीड़ बताती है कि बस्तर के लोग नक्सलवाद की छाया से बाहर निकलकर शांति विकास और प्रगति की राह चुनना चाहते हैं | बस्तर बदल रहा है और यह परिवर्तन खेल जैसे आयोजनों के माध्यम से सामने आ रहा है :- विष्णु देव साय, सीएमनक्सल पीड़ित और सरेंडर नक्सली भी ले रहे भागबस्तर ओलंपिक 2025 का गुरुवार से तीन दिवसीय भव्य आयोजन हो रहा है | यह आयोजन इंदिरा स्टेडियम में तीन दिनों तक चलेगा | बस्तर संभाग के 7 जिले और विशेष नुआ बाट टीम सहित 8 टीमें इतिहास रचने के लिए उतरें | तीन दिनों तक चलने वाले इस महाआयोजन में 3500 खिलाड़ी 11 विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं | 276 विजेताओं के अलावा ओवर ऑल चैंपियनशिप और प्रत्येक जिले के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को भी सम्मानित किया जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *