रायपुर (वनांचल न्यूज़) । टिकरापारा, रायपुर: नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आज प्रदेश साहू संघ द्वारा टिकरापारा स्थित प्रदेश कार्यालय में अत्यंत भक्तिमय और भव्य वातावरण में ‘कन्या पूजन एवं कन्या भोज’ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में नौ कन्याओं का पूजन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं के चरण पखारकर की गई। डॉ. नीरेंद्र साहू (प्रदेश अध्यक्ष, साहू संघ) ने इस अवसर पर कहा कि, “नारी शक्ति का सम्मान ही हमारे समाज की असली पूंजी है। कन्याएं साक्षात मां दुर्गा का स्वरूप हैं और उनका पूजन कर हम न केवल अपनी परंपराओं का निर्वहन कर रहे हैं, बल्कि समाज में बेटियों के महत्व का संदेश भी दे रहे हैं।

कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व कर रहीं श्रीमती स्वाति साहू (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ – अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा) ने कन्याओं को तिलक लगाकर और उपहार भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं।
कार्यक्रम में नौ कन्याओं का पारंपरिक विधि-विधान से पूजन और आरती किया गया। कन्याओं को भोज कराया गया। माता तुल्य कन्याओं को उपहार का भी वितरण किया गया।
आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष साधना साहू, प्रदेश महामंत्री उधो साहू, न्याय प्रकोष्ठ अध्यक्ष रुपेश साहू, आई टी प्रकोष्ठ अध्यक्ष द्वारिका साहू, भिलाई से चंद्रभूषण साहू, किरण साहू, ख़ुशी साहू, तृष्णा साहू, शिल्पा साहू, सुधा साहू, शशिलता साहू, ज्योति साहू, कामिनी साहू, खेमीन साहू, गायत्री साहू, यशोदा साहू, लीना साहू, धनेश्वरी साहू, महेंद्र साहू, सुरेश साहू सहित प्रदेश साहू संघ के समस्त पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ की सदस्य एवं समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
