नवापारा राजिम (वनांचल न्यूज़)। सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय, नवापारा (राजिम) के शिक्षा संकाय द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गयी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ. शोभा गावरी, उप प्राचार्य डॉ. मनोज मिश्रा, सहायक प्राध्यापक नयना पहाड़िया, प्रीति शाह, डॉ. सारिका साहू, चंद्रहास साहू, अखिलेश शर्मा, लोमश साहू, डॉ. संतोष शर्मा, ज्ञान प्रकाश साहू उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. शोभा गावरी एवं उप प्राचार्य डॉ. मनोज मिश्रा ने सरस्वती माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।बिरसा मुंडा एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और लोक नायक थे, जिन्हें आदिवासी समाज के द्वारा “धरती आबा (पृथ्वी के पिता)” के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने 19वीं सदी के अंत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ मुंडा विद्रोह का नेतृत्व किया, जिसका उद्देश्य यूरोपीय लोगों को खदेड़कर एक स्वतंत्र मुंडा राज्य की स्थापना करना था। उन्होंने धार्मिक और सामाजिक सुधारों को भी बढ़ावा दिया और शराब, जादू टोना जैसी सामाजिक बुराइयों को छोड़ने के लिए प्रेरित किया।इस कार्यक्रमों में कविता, भाषण, अमर गाथा, पोस्टर इत्यादि में क्रमशः खिलेश्वरी, खुशबू लता साहू, गोपेश साहू, लालचंद, निशा ध्रुव, ऐश्वर्या साहू, पूनम देवी, राहुल, रश्मि, सोनल सोनकर ने प्रस्तुति दी।इस कार्यक्रम में प्रशिक्षु शिक्षकों में दीपक साहू, रोहित कुमार, लोमेश कुमार, नुतन कुमार, प्रशांत, पितांबर ध्रुव, आकाश कुमार, निकिता, दीपांजलि साहू सहित बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के समस्त प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोनिका ने किया व आभार प्रदर्शन सहायक प्राध्यापक नयना पहाड़िया ने किया।
सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय में शिक्षा संकाय द्वारा मनायी गई भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती
