आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा की महिलाओं के द्वारा तीज मिलन समारोह का आयोजन

बिलासपुर (वनांचल न्यूज़) | आर्यवर्त ब्राह्मण महासभा के महिला प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को चुतुर्वेदी परिसर दयालबंद में तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति दिव्या चुतुर्वेदी ने किया राष्ट्रीय सचिव श्रीमती शोभा त्रिपाणी जी ने बताया कि आर्यवर्त ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ तीन वर्ष पूर्व मात्र आठ सदस्यों के साथ शुरू हुआ था और आज यह समीति 80 सदस्यों के साथ सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। सभी महिलाओं ने मेहंदी लगवाई और गेम्स तथा नृत्य संगीत का आनंद लिया सभी लोगों ने बड़े जोश उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष श्रीमति दिव्या चतुर्वेदी द्वारा मेहंदी एवं स्वल्पाहार कि व्यवस्था की गई। प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय प्रिया शर्मा दीदी उपस्थित रही एवं उन्होंने अपना आगामी कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी एवं सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया और उनसे आर्यवर्त ब्राह्मण महासभा के सभी सदस्यों से परिचय करवाया गया। कार्यक्रम में मधु शर्मा, बी पद्मजा, दीपा पाण्डेय, साधना दुबे, पुष्पा शर्मा, शशि तिवारी, आरती शर्मा, नीतू शर्मा, सरला तिवारी, संजना मिश्रा, सरला शर्मा, सुषमा पांडे, पुष्पा मिश्रा, उर्मिला उपाध्याय, निधि तिवारी, शेफाली मिश्रा, दिव्या चुतुर्वेदी एवं आदरणीय शोभा त्रिपाठी जी आदि उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *