टी20 विश्व कप 2026: भारत फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया; न्यूजीलैंड से होगी खिताबी भिड़ंत

मुंबई (वनांचल न्यूज़)। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। संजू सैमसन की तूफानी बल्लेबाजी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने यह रोमांचक मुकाबला अपने नाम किया।गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने संजू सैमसन की शानदार 89 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट खोकर 253 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी कड़ा मुकाबला दिया, लेकिन निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल ने शानदार 105 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।भारतीय गेंदबाजों ने दबाव के बीच बेहतरीन प्रदर्शन किया। हार्दिक पांड्या ने दो विकेट हासिल किए, जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।अब टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *