श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव 9 से 16 मार्च तक

भाटापारा (वनांचल न्यूज़)। शहर में धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 9 मार्च से 16 मार्च 2026 तक श्री नारायणी नवल धाम, लिंक रोड, भाटापारा में आयोजित होगा।आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ 9 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। इसके पश्चात प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।इस पावन अवसर पर आचार्य सुमन प्रसाद शास्त्री द्वारा कथा वाचन किया जाएगा। कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं एवं विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का विस्तृत वर्णन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान एवं धर्म का संदेश प्राप्त होगा।कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह, राम अवतार, कृष्ण जन्म, रास प्रसंग, गोवर्धन पूजा, सुदामा चरित्र तथा श्रीमद् भगवद्गीता प्रवचन जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।आयोजन समिति सनातन धर्मप्रेमी भक्तवृंद भाटापारा ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित कथा स्थल पर पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करें तथा आयोजन को सफल बनाएं।आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7000924588 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *