
रायपुर (वनांचल न्यूज़)। वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं साहित्यकार ठाकुर आशीष सिंह का 6-7 सितंबर की रात 1.40 बजे दुखद निधन हो गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह के पौत्र एवं इतिहासकार, साहित्यकार स्व. हरि ठाकुर के पुत्र आशीष सिंह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 1 बजे रायपुर स्थित निवास स्थान सिन्हा भवन, पांचजन्य स्कूल के पास कुशालपुर से महादेवघाट के लिए निकाली जाएगी। वे अभिमन्यु सिंह, उपमन्यु सिंह के पिता थे।