रायपुर (वनांचल न्यूज़)। महामाया मंदिर पुरानी बस्ती निवासी श्री संतोष तिवारी,65 वर्ष (चचेड़ी वाले) का दिनांक 5 मार्च की देर रात लगभग 11.30 बजे स्वर्गवास हो गया। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी श्मशान घाट में किया गया। वे शैलेंद्र तिवारी, सतीश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार रामअवतार तिवारी के भाई एवं मयंक तिवारी व स्नेहा तिवारी के पिता थे।

उनके अंत्येष्टि कार्यक्रम में शहर के राजनैतिक एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारी एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।
