राम की पैड़ी पर लेजर शो में दिखे रामायण के प्रसंग, 2128 अर्चकों ने की महाआरती

अयोध्या (वनांचल न्यूज़)|अयोध्या में आज 9वां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। सीएम योगी ने राम मंदिर में दीप जलाए। इसके बाद दीपोत्सव की शुरुआत की। इसी के साथ राम की पैड़ी पर दीपक जलाए गए। इस दौरान गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में अयोध्या के नाम 2 रिकॉर्ड बने।राम की पैड़ी पर लेजर शो में दिखे रामायण के प्रसंग, 2128 अर्चकों ने की महाआरती हुई। भगवान राम के घर वापस अयोध्या पहुंचने के उपलक्ष्य में, इस बार दिवाली पर पूरी अयोध्या रोशनी से जगमगा उठी। इस भव्य दीपोत्सव पर अयोध्या के नाम एक नहीं, बल्कि दो विश्व कीर्तिमान दर्ज हुए।
