रायपुर (वनांचल न्यूज़)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देव गुप्ता के प्रथम रामानुजनगर आगमन पर भाजयुमो पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक और भव्य स्वागत किया गया।देव गुप्ता के स्वागत को लेकर भाजयुमो मंडल रामानुजनगर के पदाधिकारी बीते कई दिनों से सक्रियता के साथ तैयारियों में जुटे हुए थे। जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात रामानुजनगर पहुंचने पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।नगर आगमन पर मोटरसाइकिल रैली के साथ आगवानी की गई। इसके पश्चात सुभाष चौक में भाजयुमो मंडल महामंत्री उपेन्द्र यादव एवं लवकेश दुबे (टंकू) के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी एवं शैला नर्तक दलों के साथ भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश साहू का जोरदार स्वागत किया।तत्पश्चात मंगल भवन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में मंडल अंतर्गत विभिन्न ग्रामों से पहुंचे कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण दुबे, सुंदर सिंह, बृजाराम साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुनील साहू, उपेन्द्र यादव, विवेक दुबे, जय प्रकाश उपाध्याय, मोनिका सिंह, लक्ष्मीकांत साहू, राजेश साहू, अजय साहू, देवेश तिवारी (मिंटू), नेमचंद यादव, अमर सिंह, रमेश साहू, केश्वर प्रजापति, अवधेश यादव, पप्पू साहू, शैलेंद्र यादव, शशांक दुबे, योजित राजवाड़े, संजू गुप्ता, प्रेम यादव सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

