भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बने नरेंद्र देवांगन

रायपुर (वनांचल न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस कार्यकारिणी में नरेंद्र देवांगन को प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है।नियुक्ति की घोषणा के बाद समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।श्री देवांगन ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नरेंद्र मोदी, अमित शाह, विष्णुदेव साय, किरण सिंह देव तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के मार्गदर्शन में बुनकर समाज के हितों को आगे बढ़ाने तथा उन्हें शासकीय योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *