विधायक सुनील सोनी ने मठपुरैना में सड़क कंक्रीटीकरण और डामरीकरण के कार्य का भूमिपूजन किया

रायपुर (वनांचल न्यूज)।विधायक सुनील सोनी ने मठपुरैना में सड़क कंक्रीटीकरण और डामरीकरण के कार्य का भूमिपूजन किया,उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन और भी सुगम हो जाएगा।इसके लिए समस्त क्षेत्रवासियों को मैं बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं और यह विश्वास दिलाता हूं कि विभिन्न विकास कार्यों के साथ व्यवस्थाओं में वृद्धि करते हुए रायपुर दक्षिण की उन्नति और खुशहाली की ओर हम इसी प्रकार सतत अग्रसर रहेंगे और चुनाव के दौरान हमने रायपुर दक्षिण के सर्वांगीण विकास का जो संकल्प लिया था उसे पूर्ण कर रायपुर दक्षिण को एक विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे। आप सब को पुनः ढेरों बधाई तथा उप-मुख्यमंत्री अरुण साव का हार्दिक आभार।इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे , भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, पार्षद रवि सोनकर, रमेश सपहा और अंजली गोलछा सहित बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *